फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: बिजली विभाग ने लैब संचालक को भेज दिया 66 लाख का बिल

Wed, 27 Aug 2025 02:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
-फोटो 54 : यूएचबीवीएन द्वारा भेजा गया 66 लाख रुपये से अधिक बिजली बिल। स्रोत पाठक
विज्ञापन
बहादुरगढ़। उत्तर हरियाणा बिजली निगम ने एक लैब संचालक को 66 लाख रुपये का बिजली बिल भेज दिया है। लाखों रुपये का बिल देखकर उपभोक्ता के होश उड़ गए। लैब संचालक का आरोप है कि जब वह बिल ठीक कराने के लिए निगम कार्यालय पहुंचे तो उन्हें इधर-उधर दौड़ाया गया। थक हारकर वे घर लौट आए।
विज्ञापन

काठमंडी स्थित लैब संचालक अमित कुमार ने बताया कि उन्होंने किराए पर दुकान ले रखी है। बिजली मीटर ईश्वर सिंह के नाम पर है। वह करीब 10 साल से लैब चला रहे हैं। उनकी लैब का बिजली बिजली 1,500 रुपये से 2,000 रुपये तक ही आता था। इस बार 66 लाख 64 हजार 464 रुपये बिल भेजा गया है।
अमित का आरोप है कि वे इस समस्या को लेकर निगम कार्यालय गए। यहां मौजूद कर्मचारियों ने समस्या दूर करने के बजाय उन्हें एक-दूसरे कर्मचारी के पास दौड़ाया। इतना भारी बिल मिलने से वे परेशान हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि निगम कर्मियों की लापरवाही से ऐसा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन-

-बिजली मीटर का राउंड कंपलीट हो गया होगा। इस वजह से इतनी राशि का बिल बन गया है। उसे ठीक कराया जाएगा। उपभोक्ता को किसी तरह की परेशानी नहीं आएगी।
-मनीष यादव, एसडीई, यूएचबीवीएन, बहादुरगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें