फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिछले साल की तुलना में 9.56 लाख यूनिट बढ़ी बिजली की खपत

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। भीषण गर्मी में जिले की बिजली खपत रिकॉर्ड 76.44 लाख यूनिट पहुंच गई है। सब स्टेशनों पर लगे ट्रांसफार्मरों को ठंडा करने के लिए कूलरों का सहारा लिया जा रहा है। वहीं, ज्यादा लोड पड़ने से फाल्ट अथवा तार जलने लगे हैं। डैमेज कंट्रोल के तहत तीन से चार घंटे अघोषित कटौती की जा रही है। आंकड़ों के अनुसार गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष एक जुलाई को करीब 6 लाख यूनिट बिजली की ज्यादा खपत हुई है।
विज्ञापन

बिजली निगम के अनुसार 21 जून से तापमान में बढ़ोतरी होने से बिजली की खपत एकाएक 63.59 लाख यूनिट पर पहुंच गई, जबकि 20 जून को 57.65 लाख यूनिट ही खपत हुई। इसके बाद से लगातार बिजली की खपत बढ़ती जा रही है। 23-24 जून को बिजली खपत का आंकड़ा 71 लाख यूनिट पार कर गया, जिससे कई जगह ट्रांसफार्मर में फाल्ट हुए तो तारों का जलना शुरू हो गया। सूत्रों के अनुसार बिजली की बढ़ती खपत से ट्रांसफार्मर हांफने लगे तो ड्रैमेज कंट्रोल के तहत अघोषित कटौती शुरू कर दी है, जो रोटेशन से की जा रही है। एक जुलाई को बिजली की खपत 76.44 लाख यूनिट पहुंचने के बाद सब स्टेशनों पर लगे ट्रांसफार्मरों को ठंडा करना शुरू कर दिया गया है। बिजली निगम के रिकॉर्ड के अनुसार एक जुलाई को गत वर्ष 66.88 लाख यूनिट बिजली की खपत हुई थी।
कूलर चलाकर ट्रांसफार्मरों को किया जा रहा ठंडा
बिजली की खपत बढ़ने से सब स्टेशनों पर लगे ट्रांसफार्मरों में ट्रिपिंग अथवा फाल्ट होने की समस्या पैदा होने लगी है। इसके चलते ट्रांसफार्मरों को ठंडा रखने के लिए कूलर चलाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

खरावड़ सब स्टेशन : 8 एमवीए की जगह लगेगा 12.5 एमवीए का ट्रांसफार्मर
गर्मी में बिजली की बढ़ती खपत की वजह से खरावड़ सब स्टेशन पर लगा आठ एमवीए ट्रांसफार्मर हांफने लगा था। हालात को देखते हुए बिजली निगम ने 12.5 एमवीए का ट्रांसफार्मर लगाने का फैसला लिया। शनिवार को नए ट्रांसफार्मर को लगाने का काम तड़के शुरू किया गया। इससे खरावड़ सब स्टेशन से पोषित एरिया सांपला, सांपला इंडस्ट्रीज, खरावड़ आदि की बिजली देर शाम तक बंद रही। अधिकारियों का कहना है कि नया ट्रांसफार्मर लगने के बाद पर्याप्त बिजली आपूर्ति होगी।
भैयापुर फीडर से जोड़ा गांव बोहर
बोहर गांव में बिजली की खपत एकदम बढ़ गई है, जिससे कभी ट्रांसफार्मर में फाल्ट होने लगे तो कभी लाइनों में। कई-कई घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहने से लोगों में गुस्सा बढ़ने लगा। इस समस्या के निदान के लिए बिजली निगम ने बोहर के कुछ एरिया की बिजली सप्लाई भैयापुर फीडर से शनिवार को जोड़ दी है। अधिकारियों का दावा है कि अब बोहर की बिजली आपूर्ति सुचारु रहेगी।
बिजली की खपत का तुलनात्मक आंकड़ा
तारीख चालू वर्ष गत वर्ष
21 जून 63.59 54.75
22 जून 67.51 54.10
23 जून 71.36 61.01
24 जून 71.88 63.27
25 जून 69.38 61.42
26 जून 64.40 62.66
27 जून 65.42 62.72
28 जून 69.45 61.87
29 जून 75.34 66.05
30 जून 71.97 66.85
एक जुलाई 76.44 66.88
नोट : बिजली की खपत लाखों में है।
वर्जन
गर्मी में बिजली की खपत तेजी से बढ़ गई है। खपत बढ़ने से निर्बाध बिजली आपूर्ति में दिक्कत आ रही है। दिक्कतों का निदान करने के लिए टीमें भी लगाई है। तापमान में गिरावट होते ही बिजली खपत कम हो जाएगी। अब दिक्कत का निदान करने तक संबंधित एरिया की बिजली आपूर्ति बाधित रहना स्वाभाविक है।
मेहताब सिंह, कार्यकारी अभियंता बिजली निगम रोहतक
वर्जन
बिजली की खपत एकाएक बढ़ गई है। बावजूद इसके समुचित बिजली आपूर्ति देने के प्रयास किए जा रहे हैं। खरावड़ सब स्टेशन की क्षमता बढ़ाई गई है। इससे सांपला इंडस्ट्रीज, सांपला और खरावड़ के आसपास समुचित बिजली आपूर्ति होगी। ज्यादा लोड वाले फीडरों का लोड शिफ्टिंग का काम भी किया जा रहा है।
विज्ञापन

- एके यादव, अधीक्षक अभियंता बिजली निगम रोहतक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें