फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: 17 दिन में 27.74 लाख यूनिट बढ़ी बिजली की खपत

Sun, 01 Jun 2025 02:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। तापमान के साथ-साथ बिजली की खपत में भी उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। सर्कल में बिजली की खपत 17 दिन में 27.74 लाख यूनिट तक बढ़ गई है। जिले में गर्मी के साथ रोजाना बिजली की खपत में बढ़ोतरी हो रही है। हालांकि, बारिश और आंधी के कारण खपत कम हो जाती है।
विज्ञापन

बढ़ती गर्मी लोगों को पसीना छुड़ा रही है। सर्कल के अंतर्गत 12 मई को 63.49 लाख यूनिट खपत थी, जो 17 दिन बाद 29 मई को 91.23 लाख यूनिट तक पहुंच गई। वहीं, 30 मई को हवा चलने के कारण तापमान में गिरावट रही और खपत भी 85.12 लाख यूनिट खपत रही।
20 मई को 91.63 लाख व 21 मई को 94.89 लाख यूनिट की खपत दर्ज की गई। आंधी व बारिश के कारण बिजली की खपत में गिरावट हो जाती है। गर्मी के कारण लगातार बढ़ रही बिजली खपत से लोड भी बढ़ रहा है।
विज्ञापन

पावर ट्रांसफार्मरों पर बढ़ रहे लोड व तापमान को कम करने के लिए बिजली निगम सावधानी बरत रहा है। बिजली निगम के अधिकारियों ने बताया कि पावर ट्रांसफार्मरों का तापमान वीरवार को 66 डिग्री सेल्सियस रहा है। इनके लिए कूलर लगाए गए हैं। 60 डिग्री सेल्सियस तक इनका सामान्य तापमान है। इस सीजन यह 75 डिग्री सेल्सियस तक भी पहुंच गया है।



रोहतक में बिजली खपत का ब्योरा
तारीख : खपत (लाख यूनिट में )
12 मई : 63.49

13 मई : 72.66

14 मई : 69.10
15 मई : 76.38

16 मई : 79.79

17 मई : 79.55

18 मई : 81.91
19 मई : 83.75

20 मई : 91.63

21 मई : 94.89
22 मई : 65.01
23 मई : 85.65

24 मई : 86.42

25 मई : 49.69
26 मई : 72.64
27 मई : 80.35

28 मई : 86.11

29 मई : 91.23
30 मई : 85.12
नोट : जानकारी बिजली निगम के अनुसार।


तापमान बढ़ने से बिजली की खपत भी बढ़ रही है। बारिश के समय खपत कम हो जाती है। लोगों को बिना किसी रुकावट के बिजली की आपूर्ति की जा रही है। पावर ट्रांसफार्मरों को सामान्य रखने के लिए कूलर लगाए गए हैं।
विज्ञापन

-बिजेंद्र नरवाल, अधीक्षक अभियंता, बिजली निगम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें