फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: सिहमा उपमंडल से जोड़ने पर बिजली उपभोक्ताओं को उठानी पड़ रही परेशानी

Sun, 16 Mar 2025 11:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी अटेली। अटेली बिजली उपमंडल से जुड़े उपभोक्ताओं को सिहमा उपमंडल से जोड़ने पर परेशानी उठानी पड़ रही है। इससे उपभोक्ताओं में सरकार व बिजली निगम के प्रति नाराजगी देखने को मिल रही है। अटेली बिजली उपमंडल के अंतर्गत लगभग 54 गांव आते हैं। इनको अटेली 132 केवी पावर हाउस से जुड़े 33 केवी पावर हाउस कांटी, बजाड़, महासर, भीलवाड़ा, दुबलाना से बिजली आपूर्ति के लिए जोड़ा गया है, लेकिन सिहमा ब्लॉक की स्थापना होने के बावजूद अटेली कस्बे से सटे गांव कटकई, गुजरवास, खोड़, अनेक ढाणियों व ट्यूबवेलों की बिजली सप्लाई को सिहमा उपमंडल से जोड़ दिया गया।
विज्ञापन

इसके कारण उपभोक्ताओं को परेशानी उठानी पड़ रही है। उपभोक्ताओं का कहना है कि हर महीने बिल अदायगी करने व तकनीकी खराबी हो जाने पर सिहमा उपमंडल में दस्तक देना पड़ता है। इसके चलते समय व आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। नागरिकों का कहना है कि सिहमा उपमंडल 15 से 18 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है, जबकि ये गांव अटेली सीमा के बहुत करीब हैं। उपभोक्ताओं का यह भी कहना है कि इन गांवों से सिहमा तक परिवहन की भी कोई व्यवस्था नही है। जिसके कारण एक छोटे से काम के लिए सारा दिन खराब हो जाता है। उपभोक्ताओं ने प्रशासन व बिजली निगम के अधिकारियों से सिहमा उपमंडल से जुड़े गांव भोड़ी, कटकई तथा गुजरवास इत्यादि गांवों को अटेली उपमंडल से जोड़े जाने की मांग की है।



अपना मकान खोड़ की जमीन में बनाया हुआ है। बिजली कनेक्शन अटेली उपमंडल कार्यालय के तहत लिया था। इसका बिल अटेली में भरा जाता था, लेकिन अब सिहमा उपमंडल से जोड़ने के कारण बड़ी परेशानी उठानी पड़ रही है।-पवन कुमार, उपभोक्ता, मंडी अटेली।
विज्ञापन




मकान कनीना रोड पर बना है। पहले बिजली बिल अटेली उपमंडल के कर्मचारियों द्वारा दिया जाता था। अगर कोई परेशानी होती तो यहां के कर्मचारी ठीक करते थे, लेकिन अब 4 साल से सिहमा उपमंडल से जोड़ दिया गया।-संदीप कुमार, उपभोक्ता, मंडी अटेली।



मंडी अटेली के समीपवर्ती गांव गुजरवास को अटेली से हटाकर सिहमा से जोड़ दिया गया, जो कि 15 किमी की दूरी पर है। इस समस्या के कारण गांव के निवासियों को काफी परेशानी हो रही है। उन्हें अपने दैनिक कार्यों के लिए अटेली की बजाय सिहमा जाना पड़ता है, जो अधिक दूर है।
विज्ञापन


रवि लखेरा, गुजरवास।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें