फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली बिल कम करने की मांग पर शिव सैनिकों का हंगामा

Tue, 17 Nov 2015 02:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
शिवसेना पदाधिकारियों ने बिजली बिल कम करने की मांग को लेकर सोमवार को लघु सचिवालय में हंगामा किया।
विज्ञापन


बिजली बिल ठीक करके भेजने और बीपीएल कार्डधारक परिवारों को सस्ती बिजली देने की मांग भी उठाई।
शिवसेना के युवा जिला अध्यक्ष अमित चहल के नेतृत्व में शिव सैनिक लघु सचिवालय में पहुंचे और वहां हंगामा किया।

उन्होंने बताया कि बिजली विभाग ने जितने भी नए बिल भेजे हैं वे गलत हैं। बिजली विभाग को बिलों पर रेट साफ-साफ लिखने चाहिए। बीपीएल परिवारों को कम रेट पर बिजली मिलनी चाहिए।

इन सभी मांगों को लेकर एक ज्ञापन डीसी को सौंपा गया। इस दौरान मनोहर सांकला, साहिल सहरावत, भोलू हुड्डा, संदीप हुड्डा, विजय कंात, योगेश प्रजापत, मंजीत गिरावर, भोलू सोराग, बनवारी चंदेल, दलबीर बामनिया, जयप्रकाश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक आवास पर हंगामा, अब बिजली कार्यालय घेरेंगे
रोहतक। बिजली के बढ़े दामों के विरोध में सोमवार को वार्ड-16 के लोगों ने विधायक के आवास पर प्रदर्शन किया और उनको ज्ञापन सौंपा।

युवा नेता राजेश मलिक के साथ पहुंचे लोगों ने कहा कि बिजली निगम बिलों को बढ़ा-चढ़ाकर भेज रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि 24 घंटे में बिलों को पुरानी दर के अनुसार ठीक नहीं किया जाता तो पावर हाउस का घेराव किया जाएगा। इस दौरान अशोक जांगड़ा, कुलदीप कादयान, विकास मलिक, प्रदीप कादयान, आनंद, हरिराम, सुनील कुंडू, नवीन सुहाग, महेंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें