महम। निंदाना का रहने वाला एक रेलवे कर्मचारी साइबर ठगी का शिकार हो गया। कर्मचारी ने इसकी शिकायत पुलिस से की है । दी शिकायत में दिनेश निवासी निंदाना ने बताया कि वह रेलवे में नौकरी करता है। उसके पास एक मोबाइल से कॉल आई, इसमें कहा गया कि आप के करियर का पता गलत हो गया है। पता ठीक करने के लिए उन्हें पांच रुपये भेजने के लिए एक लिंक भेज दिया। लिंक पर क्लिक करते ही उसके अकाउंट से 99999 रुपये कट गए। उसके बाद उसने बैंक में भी शिकायत की। पुलिस ने अज्ञात ठग के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। संवाद