फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: छह माह से इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग मशीनों को उद्घाटन का इंतजार

Thu, 16 Oct 2025 02:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
23-शहर के हिसार रोड ​स्थित पेट्रोल पंप पर लगी ई चार्जिंग मशीन। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक । जिले में 16 स्थानों पर लगाई गई इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग मशीनों को छह महा से उद्घाटन का इंतजार है। वहीं, इसका कारण इन मशीनों में बिजली निगम की ओर से कनेक्शन देने में हो रही देरी बताया जा रहा है। अधिकारियों का दावा है कि इस महीने के अंत तक सभी मशीनों के शुरू होने की उम्मीद है।
जिले की सड़कों पर दोपहिया, तिपहिया से लेकर चार पहिया तक के 5000 इलेक्ट्रिक व्हीकल दौड़ रहे हैं। चार्जिंग प्वाइंट शुरू होने में देरी से वाहन चालकों को नाराजगी है। हालांकि ई-वाहन चालक निशा, राजेश, राजीव, संदीप ने बताया कि वे अपने वाहनों को घर पर ही चार्ज कर रहे हैं और चार्जिंग से काफी समय लग रहा है।
विज्ञापन

इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग मशीनों को मार्च में शुरू किया जाना था लेकिन अभी तक उद्घाटन नहीं हुआ है। ऐसे में ये मशीनें करीब छह महा से धूल फांक रही हैं।
विज्ञापन

-
जिला में इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग मशीनें लगाई जा चुकी हैं। इनके बिजली कनेक्शन होने हैं। इसके बाद इसी महीने इन मशीनों के उद्घाटन की उम्मीद है ताकि ई-वाहन चालकों को इनका लाभ मिले।-मोहित, एसओ, आईओसीएल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें