फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: आरडब्ल्यूए सेक्टर-2 का चुनावी शेड्यूल जारी, 13 अप्रैल को होगा मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। आरडब्ल्यूए सेक्टर 2 का चुनावी शेड्यूल बुधवार को कम्युनिटी सेंटर में बैठक कर जारी किया गया। इसमें चुनाव अधिकारी धर्मपाल मलिक व एआरओ चंचल नांदल सहित आरडब्ल्यूए के सदस्यों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

सहायक चुनाव अधिकारी चंचल नांदल ने बताया कि कुछ दिन पहले ही सारे मेंबर की बैठक हुई थी। इसमें सर्वसम्मति नहीं बन पाई। इसके बाद सेक्टर 2 का चुनाव घोषित कर दिया गया है। 9 अप्रैल 2025 को फाइनल वोटर लिस्ट जारी कर दी जाएगी। नामांकन की तारीख 20 से 23 मार्च रखा गया है। इसका समय 3 से 6 बजे तक कम्युनिटी सेंटर सेक्टर-2 में रखा गया है। फाॅर्म की वापसी 27 मार्च को होगी। इसकी चेकिंग 25 मार्च तक की जाएगी। इसके बाद चुनाव चिह्न आवंटन 29 मार्च को किया जाएगा। चुनाव 13 अप्रैल को सुबह 9 से दोपहर बाद 3 बजे तक होगा। इसमें प्रधान पद की फॉर्म भरने की फीस 21,000 रुपये, उपप्रधान पद की फॉर्म भरने की फीस 8,100 रुपये, सचिव की फॉर्म भरने की फीस फीस 7100 रुपये और कोषाध्यक्ष की फीस 5100 रुपये होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें