फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: चुनाव अधिकारियों के पास आई 1303 वोटरों की लिस्ट

विज्ञापन
27jjrp12- बार कार्यालय में दस्तावेजों की जांच करते चुनाव अ​धिकारी। संवाद - फोटो : Social Media
विज्ञापन
झज्जर। बार एसोसिएशन झज्जर के चुनाव को लेकर चुनाव अधिकारियों के पास 1303 अधिवक्ता वोटरों की लिस्ट आई है। अब चुनाव अधिकारियों की तरफ से वोटर लिस्ट की जांच की जाएगी। इसके बाद अंतिम वोटर लिस्ट जारी की जाएगी।
विज्ञापन


आगामी 11 सितंबर को बार एसोसिएशन झज्जर के चुनाव होने हैं, इस बार छह पदों पर बार एसोसिएशन झज्जर के चुनाव होंगे। इसको लेकर चुनाव अधिकारियों की तरफ तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। दूसरे बार में वोट डालने वाले अधिवक्ताओं की तरफ से एनओसी भी ली जा रही है। अभी एनओसी के लिए दो से तीन अधिवक्ताओं ने आवेदन किया है।

चुनाव अधिकारियों के पास आई वोटर लिस्ट में 60 अधिवक्ताओं के दो बार एसोसिएशन में नाम आए हैं, जिसमें से उनको एक स्थान चुनना है। इसके अलावा 21 अधिवक्ताओं का ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन की परीक्षा पास नहीं है। वहीं, 14 अधिवक्ताओं के वोट मिस मेच हैं। इन सभी वोटर लिस्टों की जांच किए जाने के बाद चुनाव अधिकारियों की तरफ से अंतिम वोटर लिस्ट जारी की जाएगी, जो कि चुनाव में अपने मत का प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन


वर्जन

बार एसोसिएशन झज्जर के चुनाव के लिए 1303 वोटरों की लिस्ट उनको प्राप्त हुई है। अभी वोटर लिस्ट की जांच की जाएगी। इसके बाद अंतिम वोटर लिस्ट जारी की जाएगी, जो कि बार एसोसिएशन झज्जर के चुनाव में मतदान करेंगे।
विज्ञापन


आरके वर्मा, मुख्य चुनाव अधिकारी, बार एसोसिएशन झज्जर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें