फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित महम के बुजुर्ग की मौत, छह पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार कभी कम तो कभी ज्यादा होने के साथ मौत का सिलसिला भी जारी है। मंगलवार को कोरोना संक्रमण से महम निवासी एक बुजुर्ग की मौत हो गई। इसके साथ ही सरकारी आंकड़ों में अब तक जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या 550 हो गई है। वहीं, मंगलवार को छह नए कोरोना संक्रमित मिलने से कुल संक्रमितों की संख्या 25,797 पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, जिले में 810 लोगों ने कोरोना सैंपल दिए हैं। इन्हें जांच के लिए लैब भेज दिया गया है। जबकि, 191 लोगों को रिपोर्ट का इंतजार है। वहीं, सक्रिय मरीजों की संख्या 41 है। इनमें से 19 मरीज अस्पताल में व 22 घरों पर एकांतवास में उपचाराधीन हैं। जिले में कोरोना संक्रमण की दर 5.57 प्रतिशत व रिकवरी रेट 97.70 प्रतिशत है। दूसरी ओर वैक्सीनेशन पर भी स्वास्थ्य विभाग ध्यान दे रहा है। इसके चलते मंगलवार को 3034 लोगों को पहली व 2027 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई गई। जिले में अब तक तीन लाख 12 हजार 626 लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। इधर, पीजीआई के कोविड-19 ट्रॉमा सेंटर में 13 मरीज भर्ती हैं। इनमें से पांच मरीज आईसीयू में हैं।
विज्ञापन

ब्लैक फंगस के 177 मरीजों के लिए मिले 225 इंजेक्शन
ब्लैक फंगस के मरीजों का भी दर्द कम नहीं हो रहा है। पीजीआई में ब्लैक फंगस के 177 मरीज उपचाराधीन हैं। पीजीआई के जनसंपर्क विभाग के कार्यकारी प्रभारी डॉ. गजेंद्र सिंह ने बताया कि ब्लैक फंगस के 177 मरीज भर्ती हैं। इनमें 10 मरीज ऑपरेशन सूची में लिए गए हैं। भर्ती मरीजों के उपचार के लिए मंगलवार को 225 इंजेक्शन मिले। ये इंजेक्शन मरीजों को लगा दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें