रोहतक। जाखल-शकूर बस्ती पैसेंजर ट्रेन में सोमवार सुबह बुजुर्ग का शव मिला है। राजकीय रेलवे पुलिस की हेड कांस्टेबल भारती ने बताया कि सुबह करीब 8 बजे ट्रेन में गार्ड के डिब्बे से अगले डिब्बे में सीट नंबर 4-5 के नीचे सीधे मुंह शव पड़ा मिला है। जीआरपी ने मौके पर पहुंचकर शव को शिनाख्त के लिए पीजीआई के शव गृह में रखवाया है। मृतक की उम्र लगभग 80 से 85 वर्ष के बीच बताई जा रही है। संवाद