महम। बहलबा में जमीन विवाद में बुजुर्ग किसान को पीटने के आरोप में पुलिस ने एक ही परिवार के 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस को दी शिकायत में रामप्रकाश (70) ने बताया कि उसकी चार बेटियां हैं। बेटा न होने के कारण उसके भाई व परिवार के सदस्य जमीन हड़पना चाहते हैं। 7 जुलाई को वह खेत में काम कर रहा था। इसी दौरान भाई व उसके परिवार के सदस्यों ने उस पर लाठी से वार किया। कस्सी से उसको चोट मारी। पड़ोस के लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। अब उसका इलाज सामान्य अस्पताल रोहतक में चल रहा है। पुलिस ने अनिल उर्फ बिल्लू, सीताराम, सुनील, शिवम, नितिन, व वंशू के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
मारपीट कर महिला को किया घायल
रोहतक। थाना कलानौर के बनियानी में रीना को पड़ोसी कुशल ने मारपीट कर घायल कर दिया। बनीत, अमन, राजेश आदि ने मिलकर उसे और देवर अंकित को लाठी-डंडों से पीटा। पीड़िता की ओर से थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
शराब पिलाकर दोस्त को पीटा, मोबाइल छीना
रोहतक। कलानौर वार्ड-10 निवासी अनिल कुमार ने अपने दोस्त समेत तीन युवकों के खिलाफ मारपीट और मोबाइल छीनने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़ित का आरोप है कि उसके दोस्त अमित शाम को उसे बुलाकर ले गया था। अनाजमंडी के पास तीनों ने पहले शराब पिलाई और पिटाई कर उससे मोबइाल छीन लिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।