फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदीना में भराण रोड पर बाइक की टक्कर से बुजुर्ग की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। मदीना गांव में भराण रोड पर बाइक सवार दो युवकों ने भैंस चराने जा रहे बुजुर्ग जगबीर उर्फ कालिया (62) को टक्कर दी। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मदीना में दाखिल कराया गया, जहां से पीजीआई रैफर कर दिया गया। पीजीआई में बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। इस संबंध में बहुअकबरपुर थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक मदीना गांव निवासी संजीत ने दी शिकायत में बताया कि उसका चाचा जगबीर उर्फ कालिया हर रोज अपनी भैंस चराने के लिये खेत में जाता था। मंगलवार को चराता हुआ फार्म हाऊस के सामने भराण रोड से गुजर रहा था। दोपहर करीब 12 बजे दो युवक एक बाइक पर सवार होकर मदीना से भराण की तरफ जा रहे थे। लापरवाही से बाइक चलाते हुए उन्होंने पीछे से उसके चाचा जगबीर को टक्कर मार दी। टक्कर से उसका चाचा सड़क पर जा गिरा और सिर में गहरी चोट लगी। मौके पर मौजूद कपूर सिंह ने जगबीर सिंह को संभाला, लेकिन बाइक सवार मौके से फरार हो गए। सूचना पाकर वह मौके पर पहुंचा और चाचा को गांव के सामुदायिक केंद्र में दाखिल कराया। वहां से पीजीआई भेज दिया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें