18सीटीके62...सुभाष नगर स्थित पार्क। संवाद
रोहतक। नगर निगम के वार्ड-13 में 45 लाख के विकास कार्य होंगे। मंगलवार को वार्ड की निवर्तमान पार्षद कंचन खुराना के पति व पूर्व पार्षद अशोक खुराना ने विकास कार्यों का जायजा लिया। साथ ही बताया कि झंग कॉलोनी के एकता पार्क, विजय पार्क व वर्धमान पार्क के सुंदरीकरण के लिए जल्द टेंडर होगा।
खुराना ने बताया कि सुभाष नगर के भारती पार्क, गुरुद्वारा के पीछे वाले शिव पार्क व कैलाश कॉलोनी के पार्क में नवीनीकरण व सुंदरीकरण के कार्य चल रहे हैं। नगर निगम 45 लाख रुपए की लागत से तीनों पार्कों का जीर्णोद्धार करवा रहा है। भारती पार्क व शिव पार्क में वॉल टाइल्स, गेट, छतरी, फुटपाथ, बच्चों के लिए झूले और ओपन जिम की मशीन लगाई गई हैं। कैलाश कॉलोनी पार्क में शौचालय व सभागार का निर्माण हो चुका है। फुटपाथ, बेंच, दीवारों पर टाइल्स, जिम व झूलों का कार्य अभी अधूरा है। ठेकेदार को अधूरा कार्य जल्द पूरा करने के लिए कहा गया है।