रोहतक। वार्ड-15 की आर्य नगर मार्केट में निर्जला एकादशी पर छबील लगाई गई। इसमें स्पेशल आम पन्ने का टेस्ट बनाकर पब्लिक को पिलाया गया। समाजसेवी भूषण वधवा वा उनके साथियों में विजय अरोड़ा, जसबीर कुमार, प्रवेश सहगल, सतपाल बजाज, दिशांत वधवा, दीपक कश्यप, चिराग आदि मौजूद रहे। वहीं डोभ धाम में मंगलवार को सुबह आठ बजे अमृतवाणी पाठ का आयोजन किया गया। दोपहर में निशुल्क स्वास्थ्य जांच की गई। इसमें चिकित्सकों ने मरीजों की आंख, कान व दांत जांच की। निर्जला एकादशी के अवसर भंडारा और मीठे व ठंडे पानी की छबील लगाई गई। इस मौके पर अमित, रवि, जयभगवान, राकेश गुप्ता, अमित कौशिक, संदीप गुप्ता, सुभाष, बिट्टू आदि मौजूद रहे।