फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: खाटू धाम कलानौर में होगा एकादशी फाल्गुन मेला

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलानौर। कस्बे में बाबा खाटू श्याम धाम पर फाल्गुन मास के उपलक्ष्य में एकादशी मेले का आयोजन होगा। इस धार्मिक कार्यक्रम में हजारों भक्तों के शामिल होने की संभावना है। संस्था सदस्य भवानी सोनी ने बताया कि कार्यक्रम के तहत 27 फरवरी को एकादशी फाल्गुन मेला आयोजित होगा।
इसके अगले दिन 28 फरवरी को द्वादशी मेला व खीर का भोग लगाया जाएगा। इसमें श्रद्धालुओं के लिए विशेष प्रसाद की व्यवस्था रहेगी। इसके अलावा 26 फरवरी को सुबह 11 बजे 2100 ध्वजों के साथ निशान यात्रा निकाली जाएगी। मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए पुन मंदिर पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

खाटू श्याम का विशाल जागरण व भंडारा भी होगा

कस्बे में 10 मार्च को रात्रि 8 बजे जागरण व भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इसमें प्रसिद्ध भजन गायक बाबा का गुणगान करेंगे। पूरी रात भक्ति रस की धारा बहेगी और श्रद्धालुओं के लिए भंडारे की व्यवस्था की जाएगी। कार्यक्रम में महंत बाबा किशन दास (समाधि वाले बाबा) व महंत बाबा हरपाल दास महाराज का विशेष सान्निध्य रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें