रोहतक। उत्तर रेलवे की ओर से रोहतक से संचालित और आवागमन करने वाली ट्रेनों को रद्द किया गया है। ट्रेनों को 17 फरवरी के बाद से लगभग तीन-चार बार रद्द किया जा चुका है।
रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि महाकुंभ स्पेशल ट्रेनों को रद्द किया जा रहा है। कुछ ट्रेनें कोहरे के चलते पहले से रद्द थीं। वहीं, 23 फरवरी को उत्तर रेलवे द्वारा रोहतक से संचालित और आवागमन करने वाली आठ ट्रेनों को 6 मार्च तक रद्द किया गया है। रोहतक से संचालित ट्रेन संख्या-54049 व 54050 छह मार्च तक रद्द रहेंगी, साथ ही जींद, हिसार व नरवाना से दिल्ली आने-जाने वाली ट्रेनें भी इस दौरान प्रभावित रहेंगी।
क्रम : ट्रेन संख्या :: स्टेशन ::: रद्द होने की तिथि
1. : 54049 :: रोहतक से जींद ::: 06 मार्च तक
2. : 54050 :: जींद से रोहतक ::: 05 मार्च तक
3. : 54032 :: जींद से दिल्ली ::: 05 मार्च तक
4. : 54033 :: दिल्ली से नरवाना ::: 05 मार्च तक
5. : 54424 :: हिसार से नई दिल्ली ::: 06 मार्च तक
6. : 54023 :: नई दिल्ली से हिसार ::: 06 मार्च तक
7. : 54031 :: दिल्ली से जींद ::: 06 मार्च तक
8. : 54034 :: जींद से दिल्ली ::: 05 मार्च तक