फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैर पर बाइक चढ़ाने पर हुई कहासुनी में आरोपी समेत आठ लोगों ने किया परिवार पर हमला, पीड़ित के चचेरे भाई की पीठ में लगी गोली

विज्ञापन
घटना स्‍थल का जायजा लेता पुलिस कर्मचारी। - फोटो : RohtakCity
विज्ञापन
गोहाना रोड पर दलाल भवन के पास सोमवार सुबह करीब 11 बजे बाइक चालक ने सीमेंट दुकान संचालक के बेटे के पैर पर बाइक चढ़ा दी। युवक ने जब विरोध किया तो बाइक सवार आरोपी ने अपने करीब सात साथियों के साथ मिलकर उसके पिता, ताऊ व ताऊ के बेटे पर लाठी - डंडों से हमलाकर घायल कर दिया। इस दौरान एक आरोपी ने गोली चलाई दी तो युवक के ताऊ के बेटे की पीठ में लगी। इस पर आरोपी भाग निकले, लेकिन एक आरोपी को आसपास के लोगों की मदद से दबोच लिया। इसके बाद सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को थाने ले गई। वहीं, घायलों को इलाज के लिए सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। सिटी थाना पुलिस ने घायलों के बयान पर आरोपियों के खिलाफ जान से मारने की कोशिश करने की धारा 307 सहित आठ अन्य धाराओं में केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार अमन कुमार ने बताया कि वह बिशन नगर का रहने वाला है। सोमवार सुबह करीब 11 बजे वह अपनी दुकान के सामने खड़ा था। इसी दौरान प्रवीन लाठर निवासी प्रवेश नगर ने उसके पैर पर बाइक चढ़ा दी। इस पर उनमें कहासुनी हो गई। मौके पर मौजूद अमन के पिता राज सिंह व ताऊ सतनारायण ने दोनों में समझौता करवा दिया, लेकिन करीब 10 मिनट बाद ही प्रवीन अपने छह-सात साथियों के साथ आया और अमन, राज सिंह, सतनारायण और उसके बेटे प्रवीन पर लाठी - डंडों से हमला कर दिया। इस दौरान एक आरोपी सुमित ने अमन के ताऊ के बेटे प्रवीन की पीठ में गोली मार दी। इससे आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और सुमित को पिस्तौल समेत दबोच लिया। इसके बाद पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी गई। सूचना मिलते ही डीएसपी मुख्यालय गोरखपाल राणा, सीआईए वन और टू, सिटी थाना प्रभारी, सुखपुरा चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे। पीड़ितों ने आरोपी सुमित को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया।
पुलिस वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की छानबीन करने में जुटी है। मौके पर गिरफ्तार आरोपी का मेडिकल कराया जा रहा है। मंगलवार को कोर्ट में पेश कर उसे पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। जिसके बाद पूरी वारदात का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रमोद गौतम, सिटी थाना प्रभारी, रोहतक।

गोहाना रोड स्थित दलाल भवन के पास गोली चलने के बाद घटना स्थल पर पूछताछ करते पुलिस अधिकारी । संवाद न- फोटो : RohtakCity

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें