रेवाड़ी। थाना जाटूसाना पुलिस ने स्कूल का ताला तोड़कर सामान चोरी करने के मामले में एक नाबालिग समेत कुल 8 महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिलाओं के कब्जे से एक इन्वर्टर, एक बैटरी व एक साउंड बाक्स बरामद किया गया है। पुलिस ने बताया कि इन महिला आरोपियों ने शनिवार को परखोत्तमपुर गांव स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला का ताला तोड़कर सामान उठा ले गई थीं। थाना जाटूसाना पुलिस ने केस दर्ज किया था।