रेवाड़ी। हरियाणा स्टेट कंट्रोल ब्यूरो की रेवाड़ी यूनिट ने 12.59 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान रेवाड़ी के विजयनगर निवासी हिमांशु उर्फ लाला और महेंद्रगढ़ के कोरियावास निवासी अनुराग के रूप में हुई है। हरियाणा स्टेट कंट्रोल ब्यूरो की रेवाड़ी यूनिट की टीम ने हिमांशु के कब्जे से 8.22 ग्राम और अनुराग के कब्जे से 4.37 ग्राम स्मैक बरामद किया है।