04jjrp17- नेहा सांगवान कोच व अन्य के साथ। सोत: कोच
- फोटो : Samvad
साल्हावास। खानपुर खुर्द स्थित कृष्ण अखाड़ा में प्रशिक्षण लेने वाली नेहा सांगवान का अंडर 23 में एशियन चैंपियनशिप टीम में चयन हुआ है। वह 59 किलो भार वर्ग में खेलेंगी। यह स्पर्धा 23 मई से 27 मई तक वियतनाम में आयोजित होगी।
नेहा सांगवान के गुरू कृष्ण पहलवान व कोच सज्जन मंदौला बताया कि नेहा सांगवान पिछले पांच वर्षों से कृष्ण अखाड़ा खानपुर खुर्द में प्रशिक्षण ले रही हैं। अप्रैल 2026 में बिश्केक, किर्गिस्तान में आयोजित सीनियर एशियाई चैंपियनशिप में नेहा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीता।
तीसरी पीढ़ी की परंपरा को रखा कायम
नेहा सांगवान ने परिवार की पहलवानी की परंपरा को तीसरी पीढ़ी में भी बरकरार रखा है। कुश्ती की शुरुआत नेहा के दादा करतार सिंह ने की थी। नायब सूबेदार से सेवानिवृत्त हैं। वहीं नेहा के पिता अमित गांव बलाली चरखी दादरी के पूर्व सरपंच रहे हैं और वे भी देहाती दंगल के नेशनल स्तर के खिलाड़ी रहे हैं।
नेहा की इस उपलब्धि पर झज्जर पावर लिमिटेड के राजीव राव, मनबर भंडारी, बनीता, पहलवान के गुरु कृष्ण पहलवान, कोच सज्जन मंदौला, कोच देवेंद्र, मंजेश बलाली, जितल पहलवान, कृष्ण सरपंच खानपुर, बीडीसी अमित गहलावत व अखाड़ा समिति के सभी पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई दी है।