दादरी के विधायक सोमबीर सांगवान का कहना है कि जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान हिंसा में पूर्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु की कोठी लगाने के मामले में सिंधु परिवार व खाप पंचायतों के बीच हुए समझौते को बेहद गोपनीय तरीके से आगे बढ़ाया गया, ताकि कोई सियासी फायदा उठाने का प्रयास न करें। अब कानूनी अड़चनों को सरकार और समाज के सहयोग दूर किया जाएगा। रविवार को जाट भवन में खाप प्रतिनिधियों के साथ मीटिंग के बाद सांगवान मीडिया से बातचीत कर रहे थे।
हरियाणा पशु विकास धन बोर्ड के चेयरमैन एवं दादरी के विधायक सोमवीर सांगवान ने कहा कि पिछले 4 साल से जाट आरक्षण आंदोलन के केसों में जेलों में बंद युवाओं को लेकर वह काफी चिंतित थे। इसको लेकर पुराने रोहतक की खाप पंचायतों ने प्रयास शुरू किये। उनके सहयोग से ही उन्होंने इसके लिए प्रयास शुरू कर कैप्टन कैप्टन अभिमन्यु और सिंधु परिवार से संपर्क करके उनसे बार-बार बातचीत और मंत्रणा की। आगजनी के आरोपी युवाओं के साथ कई बार बैठने की और उन सबको यह समझाने का प्रयास किया कि हरियाणा में शांति स्थापित करने के लिए भाईचारा बनाने के लिए और सौहार्द पूर्ण वातावरण के लिए समझौते का होना बहुत जरूरी है। म्हारी बातों को सिंधू परिवार ने भी ध्यान से सुना और समाज का मान रखते हुए उन्होंने सामाजिक समझौते के लिए हां की। वहीं युवाओं ने भी परोक्ष रूप से इस समझौते के लिए सकारात्मक रुख अपनाया और दोनों पक्षों से बातचीत के बाद 16 जनवरी को जींद में इस समझौते को अमलीजामा पहनाया गया। इस पंचायत के बारे में ज्यादा प्रचार नहीं होने दिया, ताकि कोई राजनीतिक लाभ के चक्कर में इसे विफल करने का प्रयास न कर सके, जो प्लान सफल रहा। इस अवसर पर सातरोल खाप के सचिव अरुण कुमार, सज्जन सिंह सांगवान, प्रेम प्रकाश लंबोरिया, महेंद्र सिंह नांदल, दहिया खाप प्रधान सुरेंद्र दहिया, कैप्टन जगबीर मलिक, कादियान खाप प्रधान केदार कादियान, अहलावत खाप के प्रधान जय सिंह अहलावत, हुड्डा खाप के पूर्व प्रधान धर्मपाल हुड्डा, जाट सभा के सचिव राजवीर दहिया, राजबीर, बीडीओ दीवान सिंह, जयवीर ढूल, जितेंद्र सिंह हड्डा, पूर्व सरपंच कृष्ण मलिक, सिसाना के पूर्व सरपंच कृष्ण भैया आदि मौजूद रहे।
प्रदेश में शांति व सद्भाव को ध्यान में रखकर कराया समझौता : नांदल
रोहतक सोनीपत और झज्जर के संयोजक महेंद्र सिंह नांदल ने कहा कि यह समझौता प्रदेश में शांति और सद्भाव को ध्यान में रखकर के एक बहुत अच्छी पहल है समाज के सभी लोगों को इसमें पूर्ण सहयोग करना चाहिए। सातरोल खाप के प्रधान रामनिवास लोहान ने सिंधु परिवार और सोमवीर सांगवान को इस बात के लिए धन्यवाद किया कि उन्होंने अथक प्रयास करके सब को साथ रखा कर इस कार्य के लिए प्रेरित किया और हम यह समझौता कराने में सफल हुए। अगर कोई इस समझौते पर नकारात्मक फैला रहा है या नकारात्मक प्रचार कर रहा है तो समाज उसे नकार कर सामाजिक शांति के लिए कार्य करेगा।
डीजे के लिए गांवों में तय होगा समय, हर्ष फायरिंग पर लगेगा बैन : खाप पंचायत
खाप प्रतिनिधियों ने कहा कि जल्द ही पंचायत कर गांव में शादियों में डीजे बंद करने व निश्चित समय तय करने को लेकर सर्व सहमति से फैसला लिया जाएगा। शादि समारोह में बैंड पर बंदूक को बैन करने सहित कईं समाज हित के फैसले लिये जाएंगे।