फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दाखिले के समय संस्थान नहीं रख सकेगा छात्रों के मूल प्रमाण पत्र

Wed, 13 Jan 2016 09:34 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
यूनिवर्सिटी और कॉलेजों में चल रही मनमानी के खिलाफ अब यूजीसी ने सख्त कदम उठाया है। अब देश का कोई भी शिक्षण संस्थान दाखिले के समय छात्रों के मूल प्रमाण पत्र अपने पास नहीं रख सकेगा।
विज्ञापन


जो संस्थान इस निर्देश को नहीं मानता है तो उसके खिलाफ यूजीसी की ओर से सख्त कदम उठाया जाएगा। अधिकतर प्राइवेट यूनिवर्सिटी और कॉलेजों में दाखिले के समय छात्रों से मूल प्रमाण पत्र लेकर रख लिए जाते हैं। संस्थान ऐसा इसलिए करते हैं कि छात्र बीच में संस्थान को छोड़कर न जा सके।

ऐसे में मूल प्रमाण पत्र जमा होने के कारण छात्रों को परेशानी होती थी। इस संबंध में यूजीसी को कई बार शिकायत मिल चुकी है, जिस पर अब सख्त कदम उठाया गया है। यूजीसी ने वर्ष 2007 को जारी पत्र का हवाला देते हुए अब यूनिवर्सिटी और कॉलेजों को सख्त निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


यूजीसी ने कहा है कि दाखिले के समय किसी भी छात्र से मूल प्रमाण पत्र लेकर न रखें जाए। इसके साथ ही यह भी निर्देश दिए कि यदि छात्र किसी कारणवश संस्थान को छोड़ता है तो नियमानुसार यदि फीस वापस हो सकती है तो दी जाए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें