रोहतक। लाखनमाजरा खंड के गांव चिड़ी के खेत में खड़ा पीपल का पेड़ काटने का विरोध करने पर एक युवक से पड़ोसियों ने मारपीट की। साथ ही जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक चिड़ी गांव निवासी जयभगवान ने बताया कि वह खेतीबाड़ी करता है। सात मई को उसे पता चला कि खेत में पीपल के पेड़ को पड़ोस के युवक अंदीप काट दिया। अगले दिन सुबह अंदीप के घर उलाहना देने गया तो आरोपी ने उसके साथ गाली गलौज किया। साथ ही मारपीट कर भगा दिया। आठ मई को करीब 3 बजे अपने खेत में बने कोठड़े में आराम कर रहा था। अंदीप के साथ दो युवक आए और उसके पैरों पर डंडा मारा। दूसरे ने पीठ पर वार किए। आरोपियों ने उसे धमकी दी कि दोबारा घर पर उलाहना देने गया तो जान से मार देंगे।