11सीटीके02...वैश्य तकनीकी संस्थान में सोमवार को राष्ट्रीय शिक्षा दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में
रोहतक। वैश्य तकनीकी संस्थान में राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के अवसर पर सोमवार को आईआईसी के तत्वावधान में एक सेमिनार हुआ। डाॅ. तरुणा मल्होत्रा, प्रधानाचार्य, वैश्य बीएड कॉलेज मुख्य वक्ता रहीं। संस्थान के प्राचार्य एवं आईआईसी के प्रधान सतीश जैन ने उनका अभिनंदन किया। कार्यक्रम का संचालन मीडिया प्रभारी कंचन बाला ने किया।
डाॅ. तरुणा मल्होत्रा ने बताया कि किस प्रकार नवीन एजुकेशन पाॅलिसी विकास के स्तर पर महत्वपूर्ण योगदान प्रदान कर रही है, जिससे स्थानीय भाषाओं एवं विद्यार्थियों को उसका लाभ मिल रहा है। आईआईसी के उपप्रधान राजन सरीन, बिदुं सिंह व शालू गर्ग ने स्मृति चिह्न देकर उन्हें सम्मानित किया। वैश्य शिक्षण संस्थान के उपप्रधान दीपक जिंदल ने कहा कि शिक्षा हमें सामाजिक, मानसिक और वित्तीय रूप से सशक्त बनाती है, इसके बिना मानव जीवन का अनुभव अधूरा है। कार्यक्रम का संयोजन एवं प्रबंधन निशा कादयान व प्रीती ने किया। इस अवसर पर संस्थान के अन्य विभागों से अमित गुप्ता, अमित चौधरी, जंयत, अन्नु व मनीष आदि शिक्षकगण सहित सभी विभागों के विद्यार्थी उपस्थित मौजूद रहे।