फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अप-डाउन में पहले दिन 2400 की कमाई, आज से पानी व सैनिटाइजर भी मिलेगा

विज्ञापन
बसों को झंडी दिखाकर रवाना करते निगम आयुक्त व मेयर । संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
शहर को नगर निगम की ओर से पहली सिटी बस सेवा चालू कर दी गई है। मेयर मनमोहन गोयल व निगम आयुक्त प्रदीप गोदारा ने दोपहर पांच बसों को हरी झंडी दिखाकर नए बस स्टैंड से रवाना किया। पहले दिन पांच बसों ने अपने-अपने रूट पर अप-डाउन करके कुल 2400 रुपये की कमाई की। शनिवार से बसों में पीने के पानी व सैनिटाइजर की सुविधा भी मिलेगी। हालांकि लॉकडाउन के चलते 16 सवारी ही बस में बैठाई जा सकेंगी।
विज्ञापन

साल 2018 में नगर निगम की सरकार बनते ही मेयर मनमोहन गोयल ने हाउस में सिटी बस सेवा का प्रस्ताव रखा था, जिसे हाउस ने पास कर दिया था। पिछले साल कोरोना संक्रमण के चलते बस सेवा चालू नहीं हो सकी। अब 2021 में कोरोना की दूसरी लहर के चलते 1 मई से चालू होने वाली बस सेवा अब 18 जून को शुरू हुई। दोपहर मेयर मनमोहन गोयल, निगम आयुक्त प्रदीप गोदारा, रोडवेज जीएम राहुल मित्तल, सीनियर डिप्टी मेयर राजकमल सहगल, डिप्टी मेयर अनिल कुमार ने नए बस स्टैड से हरी झंडी दिखाकर पांच सिटी बसें रवाना की। मेयर व निगमायुक्त ने संयुक्त रूप से कहा कि निगम का लक्ष्य 20 इको फ्रेंडली बसें चलाने का है। पांच बसें चालू कर दी हैं। बाकी हालात सामान्य होने के बाद 15 बसों को और चलाया जाएगा। बसों के संचालन से प्रदूषण भी नहीं होगा। बसों में महिला यात्रियों की सुरक्षा के चलते सीसीटीवी भी लगाए गए हैं। सीसीटीवी फुटेज 15 दिन तक सुरक्षित रहेंगी। बसों का किराया 10 रुपये है, जबकि सामान्य तौर पर 20 रुपये किराया लिया जा रहा है। इस दौरान पार्षद कृष्ण सहरावत, पार्षद गीता, पार्षद सुरेश कुमार, पार्षद डिम्पल जैन, अमित जैन, देवेन्द्र नारा, दीपक नागपाल व भू-संपत्ति अधिकारी सुरेंद्र गोयल मौजूद रहे।
लॉकडाउन लागू रहने तक बैठेंगी 16 सवारी, रेलवे स्टेशन पर भी जाएगी बस
निगम के मुताबिक सरकार की ओर से कोरोना संक्रमण को देखते हुए सरकारी कार्यालयों में 50 प्रतिशत स्टाफ की अनुमति दी है। ऐसे में निगम प्रशासन ने भी जब तक लॉकडाउन रहेगा, तब तक एक बस में 16 सवारी बैठाने की ही अनुमति दी है। जबकि सीट 32 हैं। साथ ही बस के अंदर पीने का ठंडा पानी व सैनिटाइजर भी रखा जाएगा। बस संचालक भीष्म शर्मा ने बताया कि वे पहले दिन यात्रियों के रुख को देखकर संतुष्ट हैं। हर रोज सुबह 7 से शाम 7 बजे तक सिटी बस सेवा चलेगी। रेलवे स्टेशन को भी रूट में जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

किला रोड के सामने आधुनिक शौचालय चालू
शहर के व्यस्त बाजार किला रोड, रेलवे रोड व हिसार रोड पर आने वाले ग्राहकों व राहगीरों के लिए किला रोड के सामने आधुनिक शौचालय को नगर निगम ने शुक्रवार को चालू कर दिया। मेयर मनमोहन गोयल, पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर व निगम आयुक्त प्रदीप गोदारा ने संयुक्त रूप से चालू को चालू किया। मेयर ने कहा बाजारों में आने ग्राहकों व आम लोगों की परेशानी के चलते शौचालय बनाया गया है। वहीं, निगम आयुक्त ने कहा शौचालय में आमजन के लिए सभी सुविधाएं हैं। निगम सही ढंग से रखरखाव करेगा। जनता से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। अब हर नागरिक की जिम्मेदारी है कि शौचालय में स्वच्छता बनाए रखे। गंदगी नहीं फैलाए, कूड़ा-करकट डस्टबिन में डालें। इस दौरान पार्षद सुरेश कुमार, अमित जैन, मार्केट एसोसिएशन के पदाधिकारी, जितेंद्र सहायक नगर योजनाकार, सुमित नुनाच, सुमित मलिक, मुख्य सफाई निरीक्षक सुंदर सिंह आदि उपस्थिति थे।
महाराजा अग्रसेन पार्किंग के शुल्क तय, 5 रुपये में आठ घंटे खड़ी होगी बाइक
मेयर के कार्यालय में शुक्रवार को निगम आयुक्त, सीनियर डिप्टी मेयर व दूसरे पदाधिकारियों की मीटिंग हुई, जिसमें दुर्गा भवन के सामने स्थित महाराजा अग्रसेन पार्किंग के लिए रेट तय किए गए। मेयर ने बताया कि चार घंटे तक कार खड़ी करने पर 10 रुपये, आठ घंटे खड़ी करने पर 20 रुपये और इससे ज्यादा समय होने पर 30 रुपये किराया लिया जाएगा। वहीं, चार घंटे बाइक खड़ी होने पर पांच रुपये, आठ घंटे खड़ी होने पर 10 रुपये और इससे ज्यादा समय होने पर 15 रुपये किराया लिया जाएगा। वहीं, भू-संपत्ति अधिकारी सुरेंद्र गोयल का कहना है कि यह रेट मुख्यालय से आए हैं। जल्द ठेका देकर पार्किंग चालू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें