फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: पीजीआई में शोध दान के लिए ई-वर्कशॉप कल

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। पीजीआईएमएस के मल्टी डिसीप्लिनरी रिसर्च यूनिट की ओर से मंगलवार को एक दिवसीय ई-वर्कशॉप का आयोजन किया जाएगा। इसमें ग्रांट राइटिंग एवं फंडिंग के बारे में जानकारी दी जाएगी। इससे शोधकर्ताओं को शोध के लिए बजट मिलने में सहायता होगी। इसके लिए अभी तक 175 प्रतिभागियों ने पंजीकरण करवाया है।
विज्ञापन

एमआरयू के नोडल अधिकारी डॉ. संजय कुमार ने बताया कि ई-वर्कशॉप में मुख्य अतिथि के तौर पर कुलपति डॉ. एचके अग्रवाल शामिल होंगे। वहीं विशिष्ट अतिथि के तौर पर निदेशक डॉक्टर एसके सिंघल होंगे। उन्होंने बताया कि इस वर्कशॉप में ग्रांट राइटिंग के कौशल में सुधार करने के लिए विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा। फंडिंग अवसरों की जानकारी दी जाएगी। इस वर्कशॉप में शोधकर्ताओं को नेटवर्किंग के अवसर मिलेंगे। इससे अपने शोध कार्य में सहयोग प्राप्त कर सकें। डॉ. संजय ने बताया कि वर्कशॉप में व्याख्यान के लिए विशेष रूप से भारत सरकार के वैज्ञानिक एवं दिल्ली से अन्य वक्ता आएंगे। हरियाणा मेडिकल काउंसिल की तरफ से 5 क्रेडिट ऑॅवर्स मिलेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें