फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: ई-रिक्शा चालकों ने एसीपी को सुनाई व्यथा, कार्रवाई का आश्वासन

विज्ञापन
-फोटो 61 : ई-रिक्शा चाल
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहर में ई-रिक्शा चलाकर परिवार का पालन-पोषण करने वाले चालक इन दिनों कुछ लोगों की दबंगई और नाजायज उगाही से परेशान हैं। मंगलवार को ई-रिक्शा चालकों ने भाजपा नेता जसबीर सैनी से मुलाकात कर अपनी समस्या से अवगत कराया। चालकों ने आरोप लगाया कि कुछ लोगों के द्वारा उन्हें नाजायज परेशान किया जा रहा है। इसके चलते उनका शहर में ई-रिक्शा चलाना मुश्किल हो गया।
विज्ञापन


ई-रिक्शा चालक सुरेंद्र, दिनेश कुमार, शिव नारायण व अरूण कुमार ने बताया कि वे पुराना बस स्टैंड नजफगढ़ रोड पर ई-रिक्शा चलाते हैं लेकिन वाहन पार्किंग में तैनात एक व्यक्ति द्वारा उनसे बार-बार मारपीट, गाली-गलाैज और जान से मारने की धमकी दी जाती है।
आरोप है कि उनके ई-रिक्शा के टायरों में पंक्चर कर दिए जाते हैं और उनसे जबरन पैसे मांगे जाते हैं। एक युवक उगाही का दबाव बनाता है और जान से मारने की धमकी देता है। यहां तक कुछ दुकानदार व अन्य लोगों द्वारा ई-रिक्शा खड़ी करने का 30 रुपये किराया देने का दबाव बनाया गया है।
विज्ञापन

आरोप है कि ऑटो और वैन चालक भी उनसे बुरा व्यवहार करते हैं। उनसे 10 की बजाय 20 रुपये किराया लेने का दबाव बनाया जाता है। ई-रिक्शा चालक अरविंद कुमार, कृष्ण, विजय कुमार, जयप्रकाश, विनय, आलम, प्रवीण कुमार, विकास कुमार, मुन्ना पासवान सहित अन्य ने प्रशासन से गुहार लगाई कि उनकी सुरक्षा की जाए और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो।
एसीपी ने दिलाया भरोसा

भाजपा नेता जसबीर सैनी ने जब पूरी समस्या सुनी तो उन्होंने एसीपी दिनेश कुमार को मामले से अवगत कराया। मौके पर पहुंचे एसीपी ने ई-रिक्शा चालकों की शिकायतें सुनीं और उन्हें आश्वासन दिया कि किसी भी तरह की दबंगई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें