फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: होली पर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। होली पर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिलाधीश धीरेंद्र खड़गटा ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 17(2) के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए 13 व 14 मार्च को होली एवं दुल्हेंडी और लाखन माजरा में होला मोहल्ला उत्सव के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए डयूटी मजिस्ट्रेट व पुलिस अधिकारी नियुक्त करने के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन

जिलाधीश की ओर से जारी आदेश के तहत जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी डिविजन संख्या 1 के कार्यकारी अभियंता राजेश सोनी को ड्यूटी मजिस्ट्रेट तथा सिटी पुलिस थाना के एसएचओ को पुलिस अधिकारी, यमुना वाटर सर्विसेज के एसडीओ जगदीप दलाल को ड्यूटी मजिस्ट्रेट व सिविल लाइन पुलिस थाना के एसएचओ को पुलिस अधिकारी नियुक्त किया गया है। 13 मार्च को लाखन माजरा में आयोजित होने वाले 75वें होला मोहल्ला उत्सव के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए लाखनमाजरा के नायब तहसीलदार प्रदीप कुमार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। जिलाधीश की ओर से जारी आदेश के तहत पुलिस अधीक्षक की ओर से ड्यूटी मजिस्ट्रेट के साथ महिला पुलिस सहित पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। इस दौरान पुलिस बल के प्रभारी निरंतर ड्यूटी मजिस्ट्रेट के संपर्क में रहेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें