फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: स्ट्रॉन्ग रूम में रखीं ईवीएम, वीवीपैट की सुरक्षा के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। जिलाधीश अजय कुमार ने मतदान के बाद स्ट्रॉन्ग रूम में रखी जाने वाली बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट व वीवीपैट की सुरक्षा के लिए 4 जून तक ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं। 25 मई को स्ट्रॉन्ग रूम सील होने के बाद तीन शिफ्ट रात 10 से सुबह 6 बजे, सुबह 6 से दोपहर 2 बजे और दोपहर 2 से रात 10 बजे तक तैनात रहेंगे।
विज्ञापन

जिलाधीश ने जारी आदेशों के तहत महम-60 विधानसभा क्षेत्र के लिए महारानी किशोरी जाट कन्या कॉलेज के मल्टीपल हॉल में स्ट्रॉन्ग रूम के लिए मातूराम राजकीय बहुतकनीकी महाविद्यालय के एसोसिएट प्रो. डॉ. राजीव जून, एमडीयू के एसोसिएट प्रो. डॉ. हरकेश सहरावत और दोपहर बाद 2 बजे से रात 10 बजे तक मदवि के एसोसिएट प्रो. डॉ. विकास सिंधु ड्यूटी मजिस्ट्रेट होंगे।
गढ़ी-सांपला-किलोई-61 विधानसभा क्षेत्र के लिए अखिल भारतीय जाट हीरोज मेमोरियल कॉलेज के ऑडिटोरियम हॉल में स्थापित किए गए स्ट्रॉन्ग रूम पर मदवि के एसोसिएट प्रो. डॉ. विकास नांदल, मदवि के एसोसिएट प्रो. डॉ. राकेश कुमार मारवाह और दोपहर बाद 2 बजे से रात 10 बजे तक जसिया स्थित राजकीय महाविद्यालय के एसोसिएट प्रो. डॉ. राजकुमार सिवाच डयूटी मजिस्ट्रेट होंगे।
विज्ञापन

जाट हीरोज मेमोरियल एंग्लो सीनियर सेकेंडरी स्कूल में स्थापित किए गए स्ट्रॉन्ग रूम के लिग्रात रात्रि 10 से सुबह 6 बजे तक मदवि के एसोसिएट प्रो. डॉ. नेत्रपाल सिंह, सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक मदवि के एसोसिएट प्रो. डॉ. बिजेंद्र सिंह व दोपहर बाद 2 बजे से रात 10 बजे तक मदवि के एसोसिएट प्रो. डॉ. संजय कुमार डयूटी मजिस्ट्रेट रहेंगे।
कलानौर -63 (अनुसूचित जाति) विधानसभा क्षेत्र के लिए सीआर कॉलेज ऑफ एजुकेशन के ब्लॉक 2 में स्थापित किए गए स्ट्रॉन्ग रूम के लिए मदवि के एसोसिएट प्रो. डॉ. जितेंद्र सिंह ढुल, एसोसिएट प्रो. डॉ. सज्जन और दोपहर 2 बजे से रात 10 बजे तक मदवि के एसोसिएट प्रो. डॉ. राजविंद्र सिंह डयूटी मैजिस्ट्रेट रहेंगे। पुलिस अधीक्षक की ओर से ड्यूटी मजिस्ट्रेट के साथ राजपत्रित पुलिस अधिकारी की निगरानी में 24 घंटे पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें