बेरी। जहाजगढ़ मार्ग पर अनाज मंडी के गेट पास माता भीमेश्वरी देवी इंटरनेशनल स्कूल की बस को डंपर ने पीछे से टक्कर मार दी। गनीमत रही की हादसे में बस में बैठे बच्चों, चालक-परिचालक को कोई चोट नहीं आई और बड़ा हादसा होने से बच गया। वहीं, हादसे के बाद बस में लगे फर्स्ट एड बॉक्स को चेक किया तो वह खाली मिला। उसमें कोई पट्टी व दवाइयां नहीं थी।
हादसे के बाद परिजनों व स्कूल स्टाफ में हड़कंप मच गया। बच्चों के परिजन भी मौके पर पहुंचे और अपने बच्चों को संभालने में जुट गए। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद डायल 112 की गाड़ी मौके पर पहुंची और जानकारी जुटाई।
कबूलपुर मार्ग पर स्थित माता भीमेश्वरी देवी इंटरनेशनल स्कूल की बस मंगलवार सुबह मलिकपुर गांव से बच्चों को लेकर स्कूल में जा रही थी। बस चालक ने जहाजगढ़ व गांव वजीरपुर से बच्चों को बस में बैठाया। जब वह अनाज मंडी से बच्चों को बस में बैठाने के लिए बस मोड़ने लगा तो पीछे से डंपर ने टक्कर मार दी। बस में टक्कर लगने के बाद बच्चों ने चीख-पुकार शुरू कर दी। गनीमत रही कि बस में सवार बच्चों को चोट नहीं आई। हादसे की सूचना मिलने के बाद स्कूल संचालक व स्टाफ के सदस्य भी मौके पर पहुंचे।
हादसे के बाद बच्चे सहमे
जब बस को डंपर ने पीछे से टक्कर मारी तो बच्चों ने चीख पुकार शुरू कर दी। मौके पर बच्चों के परिजन भी पहुंच गए। बच्चे काफी डरे हुए थे। एक बच्चे ने स्कूल में जाने से मना किया तो स्कूल प्रबंधन के सदस्य ने बच्चे को समझा कर स्कूल में भेजा।
वर्जन
अनाज मंडी के पास स्कूल बस और डंपर की टक्कर की सूचना मिली थी। हादसे को लेकर लिखित में कोई शिकायत अब तक नहीं मिली है। अगर लिखित में शिकायत मिलती है तो जो भी कानूनी कार्रवाई होगी, वह अमल में लाई जाएगी।
- सतवीर सिंह, शहर चौकी प्रभारी बेरी।
12jjrp10- बेरी। बस में लगा फर्स्ट एड बाक्स जो खाली था। संवाद
12jjrp10- बेरी। बस में लगा फर्स्ट एड बाक्स जो खाली था। संवाद
12jjrp10- बेरी। बस में लगा फर्स्ट एड बाक्स जो खाली था। संवाद
12jjrp10- बेरी। बस में लगा फर्स्ट एड बाक्स जो खाली था। संवाद