फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: आज हड़ताल पर रहेंगे लिपिक

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। शहर के सभी विभागों के लिपिकों ने पे-स्केल बढ़ाने की मांग को लेकर सोमवार को प्रदर्शन करते हुए एसडीएम राकेश सैनी को ज्ञापन सौंपा। क्लेरिकल एसोसिएशन वेलफेयर सोसाइटी ने मंगलवार को अनिश्चितकालीन हड़ताल करने का फैसला लिया है। पब्लिक हेल्थ विभाग में असिस्टेंट कुलदीप ने बताया कि 18 जून को करनाल में पे-स्केल 19 हजार 900 से बढ़ाकर 35 हजार 400 रुपए बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया गया था। इसी दौरान मांगों को पूरा करने के लिए सरकार को 4 जुलाई तक का अल्टीमेटम दिया था। करनाल प्रदर्शन के दौरान सीएम के साथ चंडीगढ़ में बैठक करवाने का आश्वासन मिला था, लेकिन अभी तक कोई संज्ञान नहीं लिया गया। 19 हजार 900 बेसिक पे-स्केल से घर का खर्चा चलाना मुश्किल हो गया है। आज के समय स्कूल की फीस से भी कम वेतन मिल रहा है। ऐसे में बच्चों को कैसे पढ़ा पाएंगे। लिपिक लंबे समय से अपने पे-स्केल की मांग उठा रहे है, अभी तक उनकी मांग पूरी नहीं हुई है। मंगलवार को सरकारी विभागों में आने वाले लोगों के काम भी नहीं हो पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें