फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक: लाखनमाजरा में रंजिश के चलते बीए द्वितीय वर्ष के छात्र को छत से फेंका

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। रंजिश के चलते छह युवकों ने लाखनमाजरा में बीए द्वितीय वर्ष के छात्र दीपक को छत से फेंक दिया। उसे गंभीर हालत में पीजीआई में दाखिल कराया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक लाखनमाजरा निवासी दीपक ने दी शिकायत में बताया कि 18 फरवरी को घर के अंदर चौबारे पर मौजूद था। सुबह करीब साढ़े 11 बजे सुमित, कार्तिक, हिमांशु, शुभम, लक्ष्य व आशीष आए और डंडे से पीटना शुरू कर दिया। हिमांशु और लक्ष्य ने जिम की पुरानी रंजिश रखते हुए चोटें मारी। इसके बाद दूसरे युवकों ने उसे छत से नीचे फेंक दिया। वह ट्रैक्टर के नजदीक पालने पर जा गिरा। उसके पैर में चोटें आई। अगर सिर के बल गिरता तो मौत हो सकती थी। आरोपी जाते समय जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। परिजनों ने उसे पीजीआई में दाखिल करवाया। सूचना पाकर लाखनमाजरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें