फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: सड़क व सुरक्षा को लेकर ढाई घंटे बाजार में रहे डीएसपी, तीन किलोमीटर पैदल चलकर चौक व चौराहे खंगाले

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। शहर के व्यापारियों और पुलिस के बीच सुरक्षा व ट्रैफिक को लेकर तालमेल बढ़ाने के लिए शनिवार शाम को डीएसपी मुख्यालय सिटी व पुरानी सब्जी मंडी थानों की पुलिस के साथ ढाई घंटे सड़क पर रहे। तीन किलोमीटर पैदल चलकर किला रोड, रेलवे रोड, पुरानी अनाज मंडी, माल गोदाम रोड, शौरी मार्केट, प्रताप चौक व दिल्ली गेट के चौक व चौराहों को खंगाला। ट्रैफिक पुलिस को नो पार्किंग जोन से खड़े वाहन हटाने व पुलिस की टीमों को गश्त बढ़ाने की हिदायत दी। साथ ही थाना प्रभारियों को व्यापारी नेताओं से तालमेल बढ़ाने की हिदायत दी।

किला रोड बाजार : बाजार के बीचोंबीच खड़ी 800 बाइक पार्किंग में ले जाएं
डीएसपी को किला रोड के व्यापारियों ने बताया कि बाजार के बीचोंबीच 800 के करीब दोपहिया वाहन खड़े हो रहे हैं। जबकि बाजार में 470 के करीब दुकानें हैं। जब तक दोपहिया वाहनों की पार्किंग का समाधान नहीं होगा, तब तक बाजार की व्यवस्था नहीं सुधर सकती। डीएसपी ने निगम अधिकारियों से बात कर जल्द भगत सिंह पार्किंग को चालू करने का भरोसा दिया।
विज्ञापन


रेलवे रोड बाजार : भिवानी स्टैंड से रेहड़ी हटवाएं, अग्रसेन चौक पर पुलिस रहे तैनात
किला रोड से भिवानी स्टैंड होते हुए डीएसपी रेलवे रोड पर पहुंची। व्यापारियों ने कहा कि रेलवे रोड से भिवानी स्टैंड आते ही सड़क के बीचोंबीच फुटपाथ बना हुआ है, जिसके चारों तरफ रेहड़ी खड़ी हो जाती है। इससे जाम की स्थिति बनती है। डीएसपी ने ट्रैफिक एसएचओ को हिदायत दी कि यहां रेहड़ी न खड़ी होने दें। अग्रसेन चौक पर व्यापारियों ने कहा कि यहां लगातार वारदात हो रही हैं। डीएसपी ने गश्त टीम को मौके पर तैनात रहने की हिदायत दी।

माल गोदाम रोड व अनाज मंडी : समय पर गेट बंद किए जाएं, ताकि सुरक्षित रहें व्यापारी
अग्रसेन चौक से डीएसपी पुलिस टीम के साथ पुरानी अनाज मंडी होते हुए मालगोदाम रोड पर पहुंचे। डीएसपी ने पूूछा रेेलवे स्टेशन की तरफ से सड़क पर लगे दरवाजे कब तक बंद हो जाते हैं। ताकि कोई असामाजिक तत्व स्टेशन की तरफ से न आ सके। टीम को रात को गश्त की हिदायत दी।

शौरी मार्केट व भिवानी स्टैंड : पुलिस निगम की टीम के साथ मिलकर हटवाए अतिक्रमण
माल गोदाम से डीएसपी रवींद्र कुमार शौरी मार्केट, भिवानी स्टैंड व प्रताप चौक पर पहुंचे। वहां अतिक्रमण को देखकर हिदायत दी कि ट्रैफिक पुलिस पार्किंग में वाहनों को खड़ा करवाए। साथ ही दिल्ली गेट के व्यापारियों से बात की। डीएसपी ने ट्रैफिक पुलिस को हिदायत दी कि निगम की टीम के साथ मिलकर अतिक्रमण हटवाएं।
विज्ञापन


व्यापारियों और पुलिस के बीच तालमेल बढ़ाने, ट्रैफिक व सुरक्षा व्यवस्था की जांच के लिए बाजारों में निरीक्षण किया है7 साथ ही सिटी, पुरानी सब्जी मंडी व ट्रैफिक पुलिस को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
डॉक्टर रवींद्र कुमार, डीएसपी मुख्यालय

डीएसपी ने गश्त व ट्रैफिक संबंधी दिक्कतों का मौके पर समाधान किया, जबकि निगम से संबंधित कार्य को आयुक्त को भेजने का भरोसा दिया है।
राजेश उर्फ टीनू लुंबा, व्यापारी नेता किला रोड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें