फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: सुबह के समय सूखी ठंड, न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रहा

Sat, 27 Dec 2025 01:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
41...रोहतक के जिला विकास भवन के पास दोपहर धूप निकलने के बाद जूस पीतीं छात्राएं। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। पिछले दो दिनों से धुंध से तो राहत मिली है लेकिन सुबह के समय सूखी ठंड से कंपकंपी जरूर बनी हुई है। शुक्रवार को पूरे दिन धूप खिली रही। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को रात का तापमान एक डिग्री बढ़कर आठ डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आने वाले कई दिन तक कोहरा छाए रहने के आसार हैं। साफ मौसम के चलते यातायात ज्यादा प्रभावित नहीं रहा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की वेबसाइट पर शुक्रवार का डाटा अपलोड नहीं किया गया। वहीं, शुक्रवार सुबह गोरखधाम एक्सप्रेस, किसान एक्सप्रेस, फरक्का एक्सप्रेस ढाई से सात घंटे तक लेट रहीं। इसके अलावा अन्य ट्रेनें भी देरी से पहुंचीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें