फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: छह माह में एक करोड़ से अधिक का पकड़ा नशीला पदार्थ

Thu, 26 Jun 2025 01:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। पंजाब के बाद खेल की नगरी रोहतक में बढ़ते नशे को रोकने के लिए एंटी नारकोटिक्स टीम शिकंजा कसने में लगी हुई है। नशे को जिले से खत्म करने के लिए टीम ने छह माह में 55 केस दर्ज कर 1 करोड़ से अधिक का नशीला पदार्थ पकड़ा है। पुलिस ने जिले के अलावा हिमाचल, उत्तराखंड, दिल्ली, पंजाब और राजस्थान से नशे में लिप्त 100 लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

पुलिस ने नशा तस्करों के नाम से मायना, कतारपुरा, जींद व हिसार रोड पर ली गई करीब सात करोड़ की संपत्ति को सील कर दिया है। जिला प्रशासन की ओर से नशा करने वाले युवाओं को रोकने के लिए एक नई टीम बनाई गई है। टीम में आठ पुलिसकर्मियों को रखा गया है, जो गांव और शहर में जाकर नशा करने वाले युवाओं को नशे से बाहर निकालने का प्रयास करेंगे।

वर्जन

एंटी नारकोटिक्स टीम नशा रोकने के लिए लगातार प्रयास करने में लगी हुई है। नशा तस्करी करने वाले की सूचना पर गिरफ्तार किया जा रहा है। जिले से जल्द नशा खत्म किया जाएगा। लोगों से अपील की है कि आगर उनके आसपास कोई व्यक्ति नशा बेच रहा है तो उसकी शिकायत पुलिस को दें।
विज्ञापन


- मनोज कुमार, एंटी नारकोटिक्स प्रभारी
छह माह की गिरफ्तारी
20 जनवरी को 38.50 लाख रुपये के डोडापोस्त के साथ तीन युवक गिरफ्तार। 23 जनवरी को ट्रक से 4 किलो 365 ग्राम चूरापोस्त बरामद। 5 फरवरी को 5 लाख के डोडापोस्त के साथ दो युवक, 21 अप्रैल को 7 लाख के डोडापोस्त के साथ दो युवक गिरफ्तार। 25 अप्रैल को कलानाैर से 5 लाख का डोडापोस्त बरामद। 1 मई को 44 ग्राम चरस के साथ युवक को दबोचा। 10 जून को 350 ग्राम हेरोइन के साथ महिला, 14 जून को 1 लाख की चरस के साथ दो युवक, 11 जनवरी को दो लाख रुपये के गांजे के साथ तंबाकू विक्रेता गिरफ्तार। 15 जून को कलानौर में खांसी का सिरप पकड़ा गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें