फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दवा सप्लाई करने वाला दिल्ली का युवक मिला कोरोना पॉजिटिव, पीजीआई में देर रात किया दाखिल

विज्ञापन
विज्ञापन
पीजीआईएमएस में रविवार को एक और कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि हुई हैं। मरीज ने जांच के दौरान दिल्ली का पता बताकर जांच करवाई थी। मरीज की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आते ही पीजीआईएमएस ने संपर्क करना शुरू कर दिया और देर रात उसे दाखिल कर दिया गया।
विज्ञापन

शनिवार को गला खराब, बुखार की समस्या के साथ आए युवक की डॉक्टरों ने कोरोना जांच की। जांच फार्म भरते समय व्यक्ति ने दिल्ली दरियाव नगर का पता बताया। जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर मरीज को तलाशने के लिए पीजीआईएमएस के पास सिर्फ एक मोबाइल नंबर था। मरीज की जब ट्रेसिंग की गई तो पता चला कि वह मेडिकल मोड़ पर है और दिल्ली भागीरथ पैलेस पर काम करता है। वह पहले रोहतक रहता था, अब दिल्ली रहता है। वह दवा सप्लाई के काम से रोहतक आया था। इस पर डॉक्टरों को आशंका हुई कि भागीरथ पैलेस पर दवाओं का काम होता हे। कुछ लोग वहां से दवा लेकर सीधा केमिस्टों को सप्लाई करते हैं। ऐसे में अन्य लोगों के भी संक्रमित होने का खतरा बढ़ गया है। देर रात तक पीजीआईएमएस ने मरीज से संपर्क किया और उसे दाखिल कर उपचार शुरू कर दिया।
मेडिकल मोड़ का एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिला है। हमारे पास उसका सिर्फ मोबाइल नंबर था। व्यक्ति ने अपनी जांच के दौरान अपना पता दिल्ली का लिखवाया था। बातचीत में पता चला कि वह भागीरथ पैलेस पर काम करता है। वह दिल्ली से रोहतक आया था और उसने अपनी जांच करवाई। क्योंकि दिल्ली में जांच रिपोर्ट 72 घंटे में मिलती है और पीजीआईएमएस में 24 घंटे में। रात को ही मरीज से संपर्क कर उसे पीजीआईएमएस में बुलाकर दाखिल कर लिया है। इसके अलावा उसके संपर्क में आए लोगों की हिस्ट्री तलाशी जा रही है। इस संबंध में दिल्ली प्रशासन को भी सूचित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. वरुण अरोड़ा, जनसंपर्क अधिकारी, पीजीआईएमएस।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें