फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: मेडिकल मोड़ से खरीदे नशीले इंजेक्शन, शूटर को भेजी गोगा की फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। दिल्ली बाईपास पर आईजी ऑफिस से महज 100 मीटर दूर गैंगवार के चलते हुई सोनीपत निवासी दिनेश उर्फ गोगा की हत्या को हिमांशु उर्फ भाऊ गैंग ने साजिश के तहत अंजाम दिया है। मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार साहिल रिटौली ने इसका खुलासा किया है। पहले गोगा को नशे का इंजेक्शन दिया, इसके बाद शूटर को उसकी फोटो भेजी थी।

पीजीआई में दाखिल होने से पहले पूछताछ में आरोपी साहिल ने पुलिस को बताया कि कार सवार युवकों के साथ वे दिल्ली से रोहतक पहुंचे थे। सोमवार शाम को ही मेडिकल मोड़ से एक युवक से नशे का इंजेक्शन खरीदा था।
विज्ञापन

इसके बाद दिल्ली बाईपास पर चले गए। वहां शूटर पहले से तैयार थे। दोनों ने नशे के इंजेक्शन लिए। ऊपर से कोल्ड ड्रिंक खरीदी। पीते हुए गोल चक्कर की तरफ पैदल ही चल पड़े। मौका पाकर पीछे से दो शूटर आए। एक ने गोगा के सिर पर पीछे से पिस्तौल का बट मारा। इससे गोगा नीचे गिर गया था। साहिल तुरंत उसी तरफ भागा, जिस तरफ से शूटर आए थे। इसी आधार पर साहिल की पहचान हुई थी।
-
गोगा के परिजनों को शक न हो, इसलिए खुद उनको कॉल की
जांच में यह भी पता चला है कि दिनेश उर्फ गोगा के परिजनों को किसी तरह का शक न हो, इसलिए साहिल ने गोगा की हत्या के बाद तुरंत उसके परिजनों को कॉल करके वारदात की सूचना दी थी। इसके बाद साहिल अपने गांव रिटौली चला गया था। परिजनों ने भी पुलिस को वह नंबर बताया जिससे घटना की सूचना मिली थी। नंबर की कॉल डिटेल खंगाली और साइबर टीम को पता चला कि वारदात से पहले गोगा के मोबाइल नंबर व दिए गए नंबर की लोकेशन साथ-साथ हैं। इसके बाद पुलिस ने मुठभेड़ के बाद आरोपी साहिल को दबोच लिया था। गोगा की हत्या की साजिश जनवरी के आखिरी सप्ताह में रची गई थी।

शूटर की हुई पहचान, दबिश दे रही पुलिस
मामले की जांच कर रही अपराध जांच शाखा ने उन दोनों शूटर की पहचान कर ली है जिन्होंने वारदात को अंजाम दिया है। आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं लेकिन कामयाबी नहीं मिली है। मंगलवार रात को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार आरोपी साहिल पुलिस सुरक्षा के बीच पीजीआई में दाखिल है। उसे डॉक्टरों की अनुमति के बाद अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।
विज्ञापन


भाऊ ने लिया बजरंग हत्याकांड का बदला
मार्च 2023 में रिटौली गांव में हिमांशु उर्फ भाऊ के परिवार के युवक रोहित उर्फ बजरंग की अंकित उर्फ बाबा गैंग ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। वारदात में दिनेश उर्फ गोगा को भी गिरफ्तार किया गया था। आरोपी जमानत पर बाहर आया हुआ था। माना जा रहा है कि हिमांशु उर्फ भाऊ ने उसी हत्या का बदला लेने के लिए गोगा की हत्या कराई है। इससे पहले जेल में बंद अंकित उर्फ बाबा के चाचा अनिल की भी हत्या हो चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें