फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: आईडीटीआर की ओर से लिए जाने वाले टेस्ट पास करने पर ही बनेगा ड्राइविंग लाइसेंस

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। इंस्टीट्यूट ऑफ ड्राइविंग ट्रेनिंग एंड रिसर्च (आईडीटीआर) की ओर से लिए जाने वाले टेस्ट के पास करने पर ही अब ड्राइविंग लाइसेंस बनेगा। इसके लिए 300 रुपये फीस ली जा रही है। इसमें ट्रैक और वाहन की फीस को शामिल किया गया है। यदि सेंटर किसी को फेल करता है तो उसे दोबारा फीस जमा कर टेस्ट देना पड़ेगा। इस व्यवस्था के चलते लोगों को अतिरिक्त फीस भरने के अलावा पास होने का इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

एसडीएम कार्यालय में ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य है, इसके बाद ही फाइल कार्यालय में जमा होती है। यहां लगभग 1280 रुपये फीस ली जाती है। अब आईडीटीआर में परीक्षा देने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होता है। यहां ऑनलाइन ही परीक्षा का समय तय हो जाता है। यह कार्य सोमवार से शनिवार तक चलता है। परीक्षा के लिए फीस जमा करवाने के बाद ही वह परीक्षा देता है। सारी सुविधा ऑनलाइन उपलब्ध है।

आरोप : पहले बताया जाता है पास, फिर हो जाते हैं फेल
कुछ परीक्षार्थियों का आरोप है कि उन्हें आईडीटीआर में पहले पास बताया जाता है और जब वह एसडीएम कार्यालय में आते हैं तो उनको फेल बताया जाता है। इस संबंध में वह आईडीटीआर में अधिकारियों से भी मिल चुके हैं। कोई सही जवाब नहीं मिलता। यदि शिकायत करें तो लाइसेंस बनने में और पेंच फंसा दिए जाएंगे। इसका अधिकारी संज्ञान लें और समाधान करें। रोजाना 80 से 100 फाइल जमा होती है। परीक्षा में सही वाहन न चला पाने व सवालों में कुछ उम्मीदवार फेल हो जाते हैं।
विज्ञापन



आईडीटीआर 100 रुपये ट्रैक का व 100 रुपये प्रति वाहन के नाम पर अपनी फीस लेता है। यदि व्यक्ति अपना वाहन ले जाता है तो उसे खाली ट्रैक की फीस देनी होती है। पास फेल का रिकार्ड ऑनलाइन होता है, इसमें कोई बदलाव नहीं हो सकता। फीस को लेकर कोई शिकायत नहीं मिली है, यदि किसी को समस्या है तो वह मिल सकता है।
विज्ञापन

- राकेश कुमार, एसडीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें