फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में तीसरी बार बनाएंगे भाजपा की सरकार : फणीन्द्र नाथ शर्मा

विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री फणीन्द्र नाथ शर्मा का स्वागत करते पार्टी पदा​धिकारी। स्रोत : पार्ट
विज्ञापन
रोहतक। प्रदेश में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाएंगे। लोकसभा की दसों सीटों पर कमल खिलेगा और उसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की झोली में डाला जाएगा। यह बात शनिवार को एक निजी बैंक्वेट हाॅल में आयोजित पार्टी की बैठक में प्रदेश संगठन मंत्री फणीन्द्र नाथ शर्मा ने कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के पास समर्पित कार्यकर्ताओं की टीम है। सभी ने सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने का वायदा निभाया है। इसका श्रेय जिलाध्यक्ष और टीम को जाता है। भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अंत्योदय के सपने को पूरा करने में जी जान से जुटी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र भी दिया है।
जिला प्रभारी अरविंद यादव ने भी मौके पर कार्यकर्ताओं में पूरा जोश भरा। उन्होंने कहा कि यह समय बड़ा कीमती है, इसलिए हमें प्रत्येक जिले में जाकर साप्ताहिक विस्तारक नीति को सफल करना है और प्रधानमंत्री की जन कल्याणकारी नीति को जन-जन तक पहुंचाना है। पूर्व सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर ने केंद्र व हरियाणा सरकार की लोक कल्याण की नीतियों पर रूपरेखा प्रस्तुत की। साथ ही किलोई से उम्मीदवार रहे सतीश नांदल ने सामाजिक सुरक्षा नीतियों के बारे में राजनीतिक प्रस्ताव रखा। वरिष्ठ नेता शमशेर खरखड़ा ने इसका समर्थन दिया व समस्त कार्यकारिणी ने इसे पास किया। जिलाध्यक्ष एडवोकेट रणवीर ढाका ने वयोवृद्ध कार्यकर्ताओं का सम्मान किया और समस्त कार्यकारिणी को आदित्य एल-1 की लॉन्चिंग की सूचना दी।
विज्ञापन

इस दौरान प्रदेश मंत्री रेणू डाबला, महापौर मनमोहन गोयल, उप महापौर राजकमल सहगल, जिला परिषद की अध्यक्ष मंजू हुड्डा, शमशेर खरक, नरेंद्र खट्टर, रमेश अत्री, राज शर्मा, मदनलाल गोयल, कंवल सिंह सैनी, अशोक खुराना, सुमिता भाटिया आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें