23 रोहतक प्रादेशिक परिवहन प्राधिकरण कार्यालय में वाहन चालक को जागरूक करते सचिव वीरेंद्र सिंह ढु
रोहतक। प्रादेशिक परिवहन प्राधिकरण के सचिव वीरेंद्र सिंह ढुल ने बुधवार को कार्यालय में आने वाले वाहन चालकों को हेलमेट व सीट बेल्ट का प्रयोग करने बारे जागरूक किया। उन्होंने कहा कि नागरिक यातायात नियमों का पालन करें।
उन्होंने बताया कि गत दिनों उपायुक्त सचिन गुप्ता की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा व सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी की मासिक समीक्षा बैठक में निर्देश दिये गए थे कि हेलमेट एवं सीट बेल्ट का प्रयोग न करने वाले वाहनों का सरकारी कार्यालयों व पार्किंग में प्रवेश निषेध किया जाए।