फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: चालकों ने जाम किया कलानौर बाईपास

विज्ञापन
विज्ञापन
कलानौर। नए कानून हिट एंड रन के विरोध में ट्रक चालकों ने कलानौर बाईपास पर गाड़ियों को आड़े-तिरछा लगाते हुए जाम लगा दिया। जाम के दौरान ट्रकों के पहिए थमने से दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। वहीं दादरी, भिवानी, रोहतक समेत कई मार्गों के बंद होने से दूसरे वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। थाना प्रभारी देसराज ने एक घंटे बाद जाम को खुलवाया। हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा 26 दिसंबर को लोकसभा में न्याय संहिता बिल पारित किया गया है, उसका विरोध जताया है और इस बिल को वापस लेने की मांग की है। ट्रक चालकों ने सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें