फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: मोखरा में पेयजल किल्लत, जजपा नेता ने पहुंचाया पानी का टैंकर

विज्ञापन
03महम01... मोखरा में पानी के टैंकरों की शुरुआत करते जजपा नेता । संवाद
विज्ञापन
महम। जननायक जनता पार्टी के प्रदेश महासचिव हरज्ञान मोखरा ने अपने गांव में पानी के लिए 3 टैंकर लगाए हैं। जजपा नेता ने ग्रामीणों को ट्रैक्टर की चाबी सौंपते हुए कहा कि तीनों टैंकर रोजाना पूरे गांव में घर-घर पानी पहुंचाने का काम करेंगे। जब तक सरकार की ओर से हर घर नल से जल नहीं पहुंचेगा, तब तक टैंकरों द्वारा जल की सेवा की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का हर घर स्वच्छ पानी देने का सपना है। स्वच्छ पानी की मोखरा में बड़ी समस्या थी। एक टैंकर 11 हजार लीटर व दो टैंकर 5 हजार लीटर क्षमता के हैं। ये रोजाना चारों पंचायतों में पानी का वितरण करेंगे। इस मौके पर राज सिंह खटकड़, अनिल मलिक, संजय शर्मा, डॉ. जयप्रकाश, रमेश मोखरा, कुलदीप मलिक, मुकेश पूर्व सरपंच, ओमप्रकाश खटकड़, राजेंद्र शर्मा, मोनू राजपूत, महावीर खटकड़, जयपाल खटकड़, भूपेंद्र राजपूत, विजय शर्मा, राजा शर्मा, सोमबीर मलिक मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें