03महम02... सीसीटीवी की फुटेज में दिखाई दे रहे संदिग्ध। संवाद
महम। अनाजमंडी से रविवार की रात को कई दुकानों के आगे रखे गेहूं के बैग चोरी हो गए। दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरे में यह घटना रिकॉर्ड हो गई। दुकानदारों ने इसकी शिकायत पुलिस से की है। शिकायत में बलराज निवासी निंदाना ने बताया कि अनाजमंडी में उसके 5 नंबर बूथ के सामने गेहूं के बैग रखे थे। 1 जून सुबह 4 बजकर 15 मिनट पर चोर पिकअप डाला लेकर आए और 40 बैग ले गए। दुकान नंबर 4 से 13 बैग अन्य दुकान से 2 बैग चोरी किए गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू की है। संवाद