फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: पूर्वी क्षेत्र में बढ़ी पेयजल समस्या, पार्षदों ने अधिकारियों से लगाई समाधान की गुहार

Tue, 27 May 2025 01:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। शहर के पूर्वी क्षेत्र में पानी की आपूर्ति बेहतर नहीं हो रही है। इससे वार्ड नंबर एक की कॉलोनियों में पानी कम पहुंच रहा है। निगम अधिकारियों के पास सोमवार को पार्षद पहुंचे तो उन्होंने बताया कि उनके पास जितने संसाधन हैं सभी इस्तेमाल में लाए जा रहे हैं। इन दिनों 5 से 7 एमएलडी पानी की कमी है। इसके लिए नए ट्यूबवेल लगाकर की पूर्ति की जा सकती है।
विज्ञापन

पूर्वी क्षेत्र में लंबे समय से निगम पार्षद पानी की कमी बता रहे हैं। अब रेनीवेल व मुरथल जलघर स्थित ट्यूबवेल से भी शहर में पानी की कमी खल रही है। ऐसे में पार्षदों ने इंजीनियरिंग ब्रांच पर सवाल खड़े किए हैं। निगम पार्षदों का कहना कि निगम की इंजीनियरिंग ब्रांच ने पार्षदों को गुमराह किया। निगम पार्षद हरिप्रकाश सैनी, मुनीराम ठोलेदार ने कहा कि निगम अधिकारियों ने जल्द पानी की बेहतर व्यवस्था नहीं की तो वह आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
पूर्वी क्षेत्र में पानी आपूर्ति नियमित करने के प्रयास जारी है। इसके निगम ने पानी के टैंकर लगा रखे हैं। पानी आपूर्ति को और बेहतर बनाने के लिए कॉलोनियों में ट्यूबवेल लगाने की योजना है। -विशाल गर्ग, कार्यकारी अभियंता, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें