रोहतक। नगर निगम के वार्ड नंबर 21 की आंबेडकर कॉलोनी की गली नंबर एक के रहने वाले लोगों ने पेयजल समस्या के समाधान की मांग की है। जिला विकास भवन आए स्थानीय लोगों ने कहा कि एक साल से गली में पीने के पानी की समस्या चल रही है। पानी कम आता है। जो आता है वह गंदा होता है।
विज्ञापन
यहां पानी की पाइपलाइन बहुत पुरानी है। कई जगह उसमें फाल्ट हैं। हैंडपंप से पानी लाना पड़ता है। घर में जरूरी काम के लिए टैंकर मंगवाने पड़ते हैं। इस समस्या से गली के 50 घरों के लोग परेशान हैं। नगर निगम आयुक्त डॉ. आनंद शर्मा व जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ अनिल रोहिल्ला से समाधान की मांग की। इस मौके पर मास्टर सतबीर, जसबीर कुमार, सुभाष, ईश्वर, सूरत, जय सिंह, पवन, चंद्रभान आदि मौजूद रहे।