फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: रात को साथियों के साथ बैठकर पी शराब, सुबह गली में मिला शव, चार पर हत्या का केस दर्ज

Thu, 09 May 2024 02:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
झज्जर सामान्य अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाने के लिए कागजी कार्रवाई करते पुलिसकर्मी साथ खड
विज्ञापन
बेरी (झज्जर)। पाना बैठान में एक प्लॉट के बाहर गली में एक व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान बेरी निवासी रविन (44) पुत्र रामपाल के रूप में हुई है। शव की सूचना शहर चौकी पुलिस को मिली तो बेरी शहर चौकी प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई। जांच में सामने आया है कि मृतक ने अपने साथियों के साथ मिलकर शराब पी थी, इसके बाद उनकी आपस में कहासुनी हो गई। कहासुनी में रविन की हत्या कर दी गई। मृतक रविन के कमर पर कपड़ा बंधा हुआ मिला और और कमर पर रगड़ के निशान भी थे। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतक के चाचा की शिकायत पर चार लोगों को नामजद कर अन्य के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में मृतक रविन के चाचा रामबीर ने बताया कि उसका भतीजा रविन ड्राइवरी का काम करता था। वह मंगलवार देर शाम को घर से गया था और सुबह उसका शव विजय के प्लॉट के बाहर पड़ा मिला। पुलिस जांच में सामने आया है कि रविन ने विजय व उसके साथियों के साथ प्लॉट में बैठकर शराब पी थी। बाद में उनकी आपस में कहासुनी हुई। इसी कहासुनी में रविन की हत्या की गई। बुधवार सुबह उसका शव गली में पड़ा मिला। मृतक रविन के कमर पर कपड़ा बंधा हुआ मिला है और कमर पर रगड़ के निशान भी मिले हैं। पुलिस ने मृतक के चाचा के बयान पर विजय, हरेंद्र, बिजेंद्र, संकीत सहित एक अन्य के खिलाफ हत्या कर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। मृतक अपने पीछे एक लड़का व एक लड़की छोड़ गया है। मृतक की लड़की ने हाल ही में बारहवीं के पेपर दिए थे जबकि लड़का दसवीं में पढ़ता है।
शहर चौकी प्रभारी प्रदीप दलाल का कहना है कि पाना बैठान में गली में एक व्यक्ति के शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। व्यक्ति की मौत किन कारणों से हुई, अभी पुलिस जांच कर रही है। मृतक के चाचा के बयान पर चार लोगों को नामजद कर अन्य के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच आरंभ कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें