जनसंपर्क, विज्ञापन और कॉरपोरेट संचार कॅरिअर बनाने के महत्वपूर्ण क्षेत्र हैं। इस क्षेत्र में कॅरिअर बनाने के लिए विद्यार्थियों को संचार कौशल, आईसीटी कौशल व इंटर पर्सनल स्किल्स विकसित करनी होगी। यह परामर्श चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डाॅ. रविंद्र ने दिया। वे बुधवार को महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग में संवाद कार्यक्रम में विद्यार्थियों को संबोधित कर रहे थे।
आमंत्रित वक्ता एमडीयू एलुमनस डाॅ. रविंद्र ने संवाद कार्यक्रम में विद्यार्थियों को प्रभावी कम्युनिकेटर बनने के लिए खुद को तैयार करने को कहा। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया और डिजिटल जनसंपर्क के लिए प्रभावी संचारकर्ताओं की जरूरत है। राजनीतिक जनसंपर्क में कॅरिअर संभावनाओं का विशेष उल्लेख डाॅ. रविंद्र ने किया। विभागाध्यक्ष प्रो. हरीश कुमार ने संवाद कार्यक्रम की अध्यक्षता की। विभाग के शोधार्थी और विद्यार्थी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।