फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: सजे-संवरे मंगलामुखी, हाथों में लगाई मेहंदी

Sat, 24 Feb 2024 10:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
​भिवानी रोड ​स्थित एक निजी गार्डन में आयोजित संत मिलन समारोह में पहुंचे सांसद अरविंद शर्मा। संव
विज्ञापन
रोहतक। अखिल भारतीय किन्नर (मंगलामुखी) सम्मेलन में आयोजित 10 दिवसीय महायज्ञ के पांचवें दिन शनिवार को संत मिलन समारोह का आयोजन किया गया। मंगलामुखी समाज सुबह से ही तैयारियों में जुट गया था। हाथों में मेहंदी लगाते और सज-संवरकर तैयार होते नजर आए। मुख्य अतिथि के रूप में सांसद अरविंद शर्मा, पूर्व मेयर मनमोहन गोयल, पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर, राज्य कुश्ती संघ के अध्यक्ष रमेश बोहर और जिला परिषद की चेयरपर्सन मंजू हुड्डा मौजूद रहीं। मंगलामुखी गुरु महामंडलेश्वर उर्मिला नंदगिरि महाराज ने समारोह में पहुंचे सभी महामंडलेश्वर व अतिथियों का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन

किन्नर समाज निस्वार्थ भाव से सभी को आशीर्वाद देता है : अरविंद शर्मा

बाबा शंकरानंद महाराज ने श्याम बिना जिंदगी अधूरी, तेरे बिना जीना सीखा ही नहीं भजन गाया और सभी महामंडलेश्वर का उपस्थित गणों से परिचय कराया। महामंडलेश्वर राघवेंद्र भारती महाराज ने भी हम राम जी के, राम जी हमारे और शिव शंभू के नाम की धुन लगाई। सांसद अरविंद शर्मा ने किन्नर समाज को संबोधित किया कि बचपन से बुजुर्गों को कहते सुना है, किन्नर समाज निस्वार्थ भाव से सभी को आशीर्वाद देता है। किन्नर समाज संत समाज के बराबर है, इसलिए इनका आशीर्वाद भी पूजनीय माना गया है।

समारोह में मौजूद रहे ये महामंडलेश्वर
मंडलेश्वर कपिलपुरी महाराज (शिष्य ब्रह्मानंद पुरी महाराज और बीजू पुरी महाराज), महामंडलेश्वर शंकरानंद महाराज, महामंडलेश्वर राघवेंद्र भारती महाराज, महामंडलेश्वर कमल पुरी महाराज, महामंडलेश्वर परमानंद महाराज, महामंडलेश्वर विश्वेश्वरानंद महाराज, मंडलेश्वर कर्णपुरी महाराज, मंडलेश्वर अनभूतानंद सूर्यवंशी महाराज, साध्वी मुनेश्वरी और रामसुखदास महाराज समारोह में उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें