फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: सेक्टर तीन में नहीं हुई नालों की सफाई, आज डीसी से मिलेंगे परेशान लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। शहर के सेक्टर तीन में बरसाती पानी की निकासी के लिए बने नालों की अब तक सफाई नहीं हो सकी। मंगलवार को सामुदायिक केंद्र में रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों व सेक्टर के लोगों की बैठक हुई। बैठक में बुधवार को डीसी से मिलने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

प्रधान सुखबीर हुड्डा ने बताया कि बरसाती सीवर लाइनों की सफाई के कार्य का ठेका 100 दिन पहले दिया गया था। अब तक सेक्टर तीन में नालों की सफाई नहीं हो सकी है। केवल कुछ सीवर, मैन हॉल व गटर साफ हो पाए हैं। मशीन के माध्यम से एक भी बरसाती सीवर लाईन की सफाई नहीं की गई है। उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से तय नियमों के तहत 30 जून तक सभी बरसाती नालों व सीवर की सफाई होनी चाहिए। बैठक में कपूर सिंह ढाका उप प्रधान, मेहताब सिंह खोखर महासचिव, कटार सिंह हुड्डा मुख्य सलाहाकर, आरएस दहिया, रिटायर्ड कार्यकारी अभियंता, कामरेड रामचन्द्र सिवाच, दयानन्द दलाल, वीरेन्द्र सिवाच, आजाद मलिक व अन्य गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें